फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   71 lakhs will be spent in Deol Fatahar in Jal Jeevan Mission: Lal

Kangra News: अब शिव मंदिर की हर गतिविधि पर रहेगी सीसीटीवी की नजर

Wed, 20 Nov 2024 08:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 Nov 2024 08:22 AM IST
विज्ञापन
71 lakhs will be spent in Deol Fatahar in Jal Jeevan Mission: Lal
मंदिर के अंदर के हिस्से में लगाए जाएंगे उच्च क्वालिटी के कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में होने वाली सभी प्रकार की गतिविधियों पर अब तीसरी आंख का पहरा रहेगा। न्यास की ओर से मंदिर के अंदर के भाग में हाईटेक सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। पुराने हो चुके छोटे कैमरों की जगह लगाए जा रहे इन उच्च क्वालिटी के कैमरों का संपर्क न्यास कार्यालय के अतिरिक्त न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम कार्यालय से होगा।
साथ ही इन कैमरों से मंदिर में होने वाली आरती को फेसबुक पर भी लाइव दिखाया जा सकेगा, जिसमें आवाज को भी सुना जा सकेगा। इन कैमरों को पुलिस थाने या किसी भी सरकारी कार्यालय से जोड़ने की सुविधा होगी। इसके अलावा मंदिर में स्थापित पुराने कैमरों के लिए लगाए गए केबल तारों के जाल को भी हटा दिया जाएगा और मात्र एक प्लास्टिक की पाइप से ही इन कैमरों की केबल रखी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि नए कैमरों से मंदिर में होने वाली प्रत्येक छोटी से छोटी गतिविधि पर नजर रहेगी। न्यास की बैठक में निर्णय के अनुसार मंदिर न्यास के ट्रस्टी इन कैमरों की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed