फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   665 players to showcase their skills at the Bal School Jwalamukhi.

Kangra News: बाल स्कूल ज्वालामुखी में 665 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
665 players to showcase their skills at the Bal School Jwalamukhi.
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ज्वालामुखी में बुधवार को जिले की अंडर-19 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय रतन ने किया। इस खेल महाकुंभ में जिले के 15 जोन से 665 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, जूडो और कुश्ती जैसी प्रमुख खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्कूलों से चयनित खिलाड़ी हुनर दिखाएंगे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और स्कूली स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है तथा युवा प्रतिभाओं को हरसंभव मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन व खेल आयोजकों को प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के रहने, खाने और खेल मैदान पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार, डीएसपी संजय शर्मा, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा अश्वनी शब्याल, स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, एडीपीओ कांगड़ा अतुल कटोच, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह राणा, महासचिव अश्वनी दत्त, नगर परिषद अध्यक्ष सोम किरण शर्मा, उपाध्यक्ष दीप्ति शर्मा और नगर पार्षद नीरज शर्मा सहित अन्य गण्यमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed