{"_id":"6afda66493b44ae9510e4d06","slug":"644-crore-to-be-spent-on-the-restoration-of-gondhala-fort-funds-sought-from-the-centre-kangra-news-r-399-1-sml1021-554759-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा : गोंधला किले के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 6.44 करोड़, केंद्र से मांगा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा : गोंधला किले के जीर्णोद्धार पर खर्च होंगे 6.44 करोड़, केंद्र से मांगा बजट
विज्ञापन
डीपीआर तैयार, भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। लाहौल-स्पीति के ऐतिहासिक गोंधला किले के संरक्षण और जीर्णोद्धार पर 6.44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। भारतीय राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत न्यास (इंटैक) ने इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। अब प्रदेश सरकार ने परियोजना के लिए केंद्र सरकार से बजट मांगा है।
लाहौल-स्पीति की विधायक कुमारी अनुराधा राणा के विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीपीआर में परियोजना की अनुमानित लागत 6,44,95,864 रुपये निर्धारित की गई है।
सरकार ने अभी तक जीर्णोद्धार के लिए बजट का प्रावधान नहीं किया है। न ही काम शुरू करने की समय सीमा तय हुई है। उपमुख्यमंत्री के अनुसार, केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से बजट मिलने के बाद ही परियोजना पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में किले का संरक्षण और जीर्णोद्धार केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता पर निर्भर है।