फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   63.81 grams of heroin seized; three arrested

Kangra News: नशे पर चोट, 63.81 ग्राम हेरोइन बरामद, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 28 Sep 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
63.81 grams of heroin seized; three arrested
धर्मशाला/डमटाल/परागपुर (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 63.81 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पंचरुखी और डमटाल में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मोइन थाना क्षेत्र में तीन युवकों से नशीला पदार्थ मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा के अनुसार पंचरुखी थाना क्षेत्र में सीआईए टीम ने 26 सितंबर की देर रात गुप्त सूचना पर श्री साई यूनिवर्सिटी मोड़ के पास नाकाबंदी की थी। तलाशी के दौरान पलविंद्र सिंह (39) निवासी दवावाल कलां (बटाला) और ऋषभ कुमार (35) निवासी अवेरी (बैजनाथ) के कब्जे से 25.37 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस जिला नूरपुर की एसपी इलमा अफरोज ने बताया कि डमटाल स्थित हिल टॉप मंदिर के पास सीआईए टीम ने अमृतसर (पंजाब) की 43 वर्षीय सरबजीत कौर को 34.5 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। आरोपी के खिलाफ डमटाल पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी कार्रवाई में पुलिस जिला देहरा के अंतर्गत की गई है। एसपी देहरा संदीप धवल ने बताया कि मोइन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सूरज (दिल्ली) और डिल्ला व सुखदेव (जालंधर) से 3.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तीनों को कानूनी नोटिस तामील करवाए गए हैं। पुलिस अधिकारी सभी मामलों में नशा आपूर्ति के आगे और पीछे के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed