{"_id":"5caf895bbdec22142773c677","slug":"61555007835-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांव फिसलने से ग्लू वॉटरफॉल में गिरी फांस की युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांव फिसलने से ग्लू वॉटरफॉल में गिरी फांस की युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांव फिसलने से ग्लू वाटरफॉल में गिरी फ्रांस की युवती
युवती को बचाने के लिए पानी में कूदा साथ आया दोस्त
स्थानीय युवकों ने बचाई दोनों की जान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले ही प्रशासन के दावों की पोल खुल गई। खड्ड के किनारे चेतावनी बोर्ड का प्रावधान न होने के कारण देश-विदेश के पर्यटकों के साथ हादसे होने शुरू हो गए हैं। वीरवार सायं लगभग पांच बजे ग्लू वाटरफॉल में एक विदेशी युवती पर्यटक गिर गई। उसे बचाने के लिए उसके साथ आया दोस्त पानी में कूद गया। पानी से किसी को निकालने का अनुभव न होने के कारण उसके हाथ और टांग में चोटें आई हैं।
विदेशी पर्यटकों के वाटरफॉल में गिरने की सूचना स्थानीय युवाओं को एक विदेशी पर्यटक ने दी। इसके बाद स्थानीय युवक मनु पठानिया, सचिन, लक्की रिहान, अजय कुमार, बंटी, अक्षय ने फ्रांस के युवती-युवक को पानी से बाहर निकाला। विदेशी पयर्टकों की पहचान लिजा (28) और गुइलुुमे (25) फ्रांस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों दोस्त ग्लू वाटरफॉल में घूम रहे थे, तभी अचानक लिजा का पांव फिसलने के कारण पानी में गिर गई, उसे बचाने के लिए गुइलुमे पानी में कूदे। रेस्क्यू टीम ने साढे़ आठ बजे घायल विदेशी पर्यटक को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उधर, एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने कहा कि पुलिस के पास ऐसा कोई मामला नहीं आया है। मामले की जांच की जाएगी।
पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले हादसे
बुधवार को पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक में खड्ड के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने का मामला होटल एसोसिएशन और टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने उठाया था। जिस पर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने चेतावनी बोर्ड लगाने की हामी भरी थी।