फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   क्वालिटी कंट्रोल टीम ने किया टांडा कालेज का निरिक्षण

क्वालिटी कंट्रोल टीम ने किया टांडा कालेज का निरिक्षण

Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
क्वालिटी कंट्रोल टीम ने किया टांडा कालेज का निरिक्षण
टांडा कॉलेज में जांची विकास कार्यों की गुणवत्ता
विज्ञापन

क्वालिटी कंट्रोल टीम ने निर्माण सामग्री के सैंपल लिए
टीम ने विद्युत सबस्टेशन का किया भी किया दौरा
कांगड़ा। प्रदेश सरकार की ओर से लोनिवि और अन्य विभागों में करवाए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए गठित कमेटी ने शनिवार को कांगड़ा, पालमपुर, धर्मशाला और नगरोटा बगवां का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। टीम के साथ चले प्रयोगशाला सहायकों ने मेडिकल कॉलेज टांडा, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के अलावा निर्माणाधीन भवनों की निर्माण सामग्री के सैंपल भी लिए। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और क्वालिटी कंट्रोल टीम के अध्यक्ष संजय कुंडू के साथ आईपीएच, लोनिवि, विद्युत विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधीक्षण अभियंता और कांगड़ा के एसडीएम शशी पाल नेगी भी उनके साथ इस निरीक्षण में शामिल रहे। बताया जा रहा है कि टीम ने कांगड़ा में पिछले लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या की वजह जानने के लिए 132 केवी सबस्टेशन घुरकड़ी का दौरा भी किया। सब स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय अधिकारियों से बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। लोनिवि विश्राम गृह में क्वालिटी कंट्रोल हेड संजय कुंडू ने कहा कि टीम जिला कांगड़ा और हमीरपुर के दौरे पर आई है। जिला कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा, कांगड़ा पेयजल योजना, विद्युत सबस्टेशन, राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां मेें भवनों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा टांडा और नगरोटा के भवनों की निर्माण सामग्री के सैंपल भी टीम ने भरे हैं, जिनकी जांच की जाएगी। प्रदेश में करवाए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। इस मौके डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed