{"_id":"5b3fa90d4f1c1b5d478b4f5c","slug":"61530898701-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब सड़कों की जानकारी देंगे थाना-चौकी प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब सड़कों की जानकारी देंगे थाना-चौकी प्रभारी
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब सड़कों की जानकारी देंगे थाना-चौकी प्रभारी
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का एसपी कांगड़ा की पहल
अवैैध खनन पर सख्ती से निपटने के भी दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात स्टाफ क्षेत्र की खराब सड़कों की जानकारी भी रखेंगे। इसके साथ ही खराब सड़कों के बारे में लोक निर्माण विभाग को अवगत करवाया जाएगा, ताकि दुर्घटना की संभावनाओं को कम किया जा सके। ये निर्देश शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला में आयोजित क्राइम बैठक के दौरान एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने दिए।
उन्होंने थाना-चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे अवैध खनन को हलके में न लें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले पुलिस जवानों पर भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, क्राइम बैठक के दौरान जिला कांगड़ा में अगले दो सप्ताह तक पुलिस नशा कारोबार पर शिकंजा कसने के साथ ही यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने की बात कही। जिला क्राइम बैठक में थाना-चौकी प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए कि वे ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। इसके अलावा पुलिस थानों में लंबित पड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। इसमें लंबित पड़े मामलों को भी जल्द से जल्द सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं। जिला क्राइम बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी सहित थाना-चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
इन पर भी रहेगी विशेष नजर
वहीं क्राइम बैठक में जिला में रात्रि गश्त बढ़ाने, स्कूल-कॉलेजों के समीप नशा कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने, ओवरलोड वाहन चालकों, नशा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने और बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले चालकों के लाइसेंस सस्पेंड करने के लिए संबंधित विभाग को भेजने के निर्देश दिए।