{"_id":"5b1c1fb64f1c1bfa6e8b71a8","slug":"61528569782-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर का बेटा भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर का बेटा भारतीय सेना में बना लेफ्टिनेंट
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर का रोबिन सेना में बना लेफ्टिनेंट
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर का रोबिन गुलेरिया भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बना है। शाहपुर की ग्राम पंचायत ठारू के टूंडू गांव निवासी रोबिन गुलेरिया अब 154 मीडियम रेजिमेंट आर्टिलरी सिक्कम में सेवाएं देंगे। वे शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट हुए हैं। रोबिन गुलेरिया के दादा स्वर्गीय मान सिंह गुलेरिया भी भारतीय सेना में थे, जबकि पिता नरेश गुलेरिया हिमाचल पुलिस में हैं। नरेश गुलेरिया काफी समय तक पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया के पीएसओ भी रह चुके हैं। रोबिन की माता अंजू गुलेरिया गृहणी हैं और बड़ी बहन रूबी गुलेरिया एमबीबीएस डॉक्टर हैं और वर्तमान में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एमडी कर रही हैं। 29 दिसंबर 1996 में जन्मे रोबिन ने 10वीं तक की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल धर्मशाला से की है, जबकि बारहवीं तक की पढ़ाई चंडीगढ़ से करने के बाद 2014 में इनका चयन एनडीए में हुआ था। रोबिन कड़ी ट्रेनिंग के बाद शनिवार को लेफ्टिनेंट बन गए। बेटे की इस उपलब्धि को लेकर शाहपुर सहित उनके गांव में खुशी का माहौल है।