{"_id":"5aeb566c4f1c1b65098b7afe","slug":"61525372524-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन प्रभावितों ने दर्ज करवाई आपतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन प्रभावितों ने दर्ज करवाई आपतियां
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन प्रभावितों ने दर्ज करवाई आपत्तियां
कोटला में एसडीएम जवाली की अध्यक्षता में हुई बैठक
कोटला (कांगड़ा)। फोरलेन प्रभावितों की आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कोटला में एसडीएम जवाली अरुण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से अधिग्रहण की जाने वाली जमीन पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण के लिए भेड़ खड्ड, कोटला, त्रिलोकपुर एवं 32 मील गांवों के लोगों ने अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज करवाईं। उन्होंने कहा कि आज जो आपत्तियां दर्ज हुई हैं, उनके खसरा नंबर नोट कर लिए हैं और मौका देखकर ही कुछ कहा जा सकता है। इस अवसर पर भेड़ खड्ड, 32 मील, सिहुणी के निवासियों बलदेव सिंह, सोहन सिंह, ओंकार सिंह, रमा देवी, तृप्ता देवी, विशन सिंह, बुद्धि सिंह, प्यार सिंह, अमर सिंह, विजय कुमार, अशोक कुमार, दुर्गा दास, किशोरी लाल, मदन लाल, रुमेल सिंह ने कहा कि उनके मकान, दुकानें और गौशालाएं आदि फोरलेन की जद में आ जाने से उनको विस्थापन का खतरा सताने लगा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार कोटला केवल कृष्ण, पंचायत प्रधान कोटला योगराज मेहरा, पंचायत प्रधान त्रिलोकपुर उषा गुलेरिया, पंचायत प्रधान सिहुणी अंजना देवी सहित फोरलेन सर्वे टीम के अधिकारी मौजूद रहे।