{"_id":"5acbc5004f1c1b6a6b8b4ad2","slug":"61523303680-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरा-जवाली सड़क की दशा सुधारने के विरोध मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरा-जवाली सड़क की दशा सुधारने के विरोध मार्च
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सड़क की दुर्दशा पर की नारेबाजी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। देहरा-जवाली सड़क पर काम में देरी और सड़क के गड्ढों में तबदील हो जाने पर नवभारत एकता दल ने विरोध मार्च किया। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगरोटा सूरियां से जवाली तक विरोध मार्च किया। मार्च अमलेला, हरसर, हार, केहरियां से होता हुआ ज्वाली तक निकाला गया। इस दौरान प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि खराब सड़क की वजह से जनता परेशान है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने एसडीएम जवाली के माध्यम से केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा, जिसमें सड़क को जल्द दुरुस्त करने की गुहार लगाई।