फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   होली मेले में आदित्य नारायण और रंजीत बाबा मचाएंगे धूम

होली मेले में आदित्य नारायण और रंजीत बाबा मचाएंगे धूम

Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
होली मेले  में आदित्य नारायण और रंजीत बाबा मचाएंगे धूम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर का शुभारंभ 27 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे, जबकि दो मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मेले का समापन करेंगे। मेला 27 फरवरी से दो मार्च तक चलेगा। वहीं मेले में होने वाली चार सांस्कृतिक संध्याओं में इस बार स्टार नाइट के रुप में बॉलीवुड फेम आदित्य नारायण, पंजाबी गायक रंजीत बाबा, राखी हुंडल और पहाड़ी गायक नाटी किंग कुलदीप शर्मा होंगे। होली मेला कमेटी पालमपुर ने मुख्यातिथि और कलाकार फाइनल कर दिए हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर मंत्री विपिन सिंह परमार के साथ उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार मौजूद रहेंगे। 28 फरवरी को होली मेले की सांस्कृतिक संध्या की मुख्यातिथि सरवीण चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक रवि धीमान, एक मार्च को मुख्यातिथि किशन कपूर और विशिष्ट अतिथि विधायक मुल्खराज प्रेमी, दो मार्च को होली मेले के समापन और सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और उनके साथ वशिष्ठ अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार होंगे। होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में 27 मार्च को पंजाबी गायक राखी हुंडल,
हास्य कलाकार भजना अमली और पहाड़ी गायक संजीव दीक्षित, 28 फरवरी को नाटी किंग कुलदीप शर्मा, पहाड़ी गायक हेमंत शर्मा और पंजाबी गायक जूनियर मिक्का सिंह, एक मार्च को पंजाबी गायक रंजीत बाबा और शंकर साहनी, इंडियन आइडल कुमार साहिल, हिमांशी तनवर और दो मार्च को सांस्कृतिक संध्या पाशर्व गायक आदित्य नारायण, इंडियन फेम कृतिका तनवर और पहाड़ी गायक धीरज शर्मा मुख्य कलाकार होंगे।
विज्ञापन


11 बजे निकाली जाएगी शोभा यात्रा
राज्य स्तरीय होली मेले के शुभारंभ पर 27 फरवरी को पालमपुर लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से लेकर पूरे बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed