फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   थुरल को मिला तहसील का दर्जा

थुरल को मिला तहसील का दर्जा

Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
थुरल को मिला तहसील का दर्जा
भवारना/पालमपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को सुलह विस क्षेत्र के मनसिंबल में कई बड़े तोहफे दिए। जनसभा में जुटी भीड़ ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री एवं सुलह के विधायक विपिन परमार ने उनसे जो मांगा है, वह देना ही पड़ेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री परमार की मांगों को पूरा करते हुए सुलह विस के थुरल इलाके की आठ पंचायतों को भेडूमहादेव (सुलह) विकास खंड में मिलाने की घोषणा की। ये पंचायतों में पहले लंबागांव विकास खंड में होती थीं। साथ ही उन्होंने थुरल को उपतहसील से तहसील का दर्जा दे दिया। भवारना अस्पताल को पचास बिस्तर का अस्पताल घोषित कर दिया। उन्होंने पालमपुर से शिमला वाया सुजानपुर और पालमपुर से बद्दी वाया सुलह ककड़ें होते हुए दो सुपर फास्ट बसें चलाने की घोषणा की। परौर से नागनी वाया धीरा-नौरा सड़क को मेजर डिस्ट्रिरक रोड में डालने की घोषणा की। भदरोल में गुरु रविदास सराय के लिए दस लाख रुपये, सुलह विस में पांच ट्यूबवेल लगाने, न्यूगल खड्ड पर थुरल, बच्वाई के लिए पुल, सुलह पशु अस्पताल और भवारना में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खोलने की घोषणा की, जबकि थुरल कॉलेज के भवन के लिए पांच करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से जो मांगा है वह मिला है, जबकि इससे पहले उन यह आरोप लगते थे कि सुलह में सीएम आते नहीं आते हैं तो कुछ देते नहीं। लेकिन, इस बार यह आरोप भी उनसे मिट गए हैं। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती, संगठन मंत्री पवन राणा, विधायक मुल्खराज प्रेमी, रवि धीमान, रमेश धवाला, अरुण मेहरा कूका, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक दूलो राम, शर्मिला परमार, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान, उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी संतोष पटियाल, एसडीएम पंकज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश कटोच, देशराज, बीडीसी उपाध्यक्ष जोध सिंह गांधी, विजय शर्मा, तनु शर्मा, वीना श्री वास्तव, बीना राणा, रागिनी रुकवाल, सुनीता परिहार, चंपा राणा, सुनील मेहता, मदन ठाकुर, आंचल राणा और पवन कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट....
शरारत करते थे परमार और सत्ती : सीएम
सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश विवि में छात्र संगठन की बात करते हुए कहते हैं कि विपिन परमार और सतपाल सती उनसे शरारत करते थे। हम तीनों छात्र संघ में एक साथ ही राजनीति करते थे। लेकिन, इन दोनों ने उन्हें प्रदेश से बाहर भेज दिया और दोनों प्रदेश के अंदर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट....
गोरा परमार और कृपाल परमार : सत्ती
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती ने कहा कि वे विपिन परमार और कृपाल परमार एक साथ विवि में पढ़ते थे।उन्हें और उनके साथियों को समस्या यह आती थी कि परमार का नाम लेकर बोलते थे तो दोनों सुनते थे, जबकि साथी एक के काम को दूसरे परमार के पास ले जाते थे। इस पर परमार का नाम हमने गोरा परमार और कृपाल परमार को उनके नाम से बुलाते थे।


शांता की तारीफ में सीएम ने पढ़े कसीदे
जयराम ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार जैसे नेता कम होते हैं। खुशी की बात यह है कि प्रदेश से वह अब भाजपा में अटल और आडवाणी युग की पहली पंक्ति के पहले नेता हैं। अब तक उनकी चादर में भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लग पाया है। शांता जैसा कम नेतृत्व मिलता है। शांता कुमार उनके राजनीति के प्ररेणादायक रहे है। सीएम ने कहा कि कांगड़ा प्रवास में शांता उनके साथ होते तो और अच्छा लगता। उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा। मनसिंबल में भरी जनसभा में हर नेता ने शांता के कसीदे पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed