{"_id":"5a6231034f1c1bcb268b54ff","slug":"61516384515-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक जी, सिंबलखोला में नलों में नहीं आता पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक जी, सिंबलखोला में नलों में नहीं आता पानी
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। विधायक पवन काजल ने जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को खोली पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों का आभार जताया। काजल ने कहा कि खोली पंचायत के नाम से जिला परिषद वार्ड से ही उन्होंने अपना राजनीतिक कैरियर शुरू किया है और लगातार दो बार जिला पार्षद रहने के बाद यहां की जनता ने उन्हें विस भेजने में भी मदद की। इस मौके पर सिंबल खोला गांव के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग रखी। पंचायत प्रधान अजमीत कुमारी ने कहा कि आईपीएच विभाग की ओर से लगाए गए नलों में पानी ही नहीं आता है। उन्होंने विधायक से यहां पर अतिरिक्त पेयजल भंडारण टैंक का निर्माण करवाने की मांग रखी। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान विक्की, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश वालिया, पंचायत प्रधान रंजीत सिंह, विवेक डोगरा, विजू, संजीव काका, मोहित सैणी, प्यार चंद, सहित महिला मंडल सिंबल खोला प्रधान सीमा देवी, रंजना, अंजूबाला, मंजू, माया देवी, सेना देवी, सुनीता आदि मौजूद रहीं।