{"_id":"5a5ceb004f1c1ba1268b4900","slug":"61516038912-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर साइकल गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर साइकल गिरने से एक युवक की मौत, एक घायल
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)।
पुलिस थाना जवाली के तहत 32 मील-रानीताल मार्ग पर खैरियां गांव के पास मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने सवार गिर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई जबकि बाइक चालक घायल हो गया है। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी धेवा, जवाली के रूप में हुई है। प्रवीण अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था। जवाली पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी जवाली वीर बहादुर ने बताया कि चौकी कोटला के अंतर्गत खैरियां के पास में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होने से उसमें पीछे बैठा प्रवीण गिर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस चौकी कोटला ने मोटरसाइकिल चालक गगन सिंह पुत्र चंदा राम दाड़ी (धर्मशाला) के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है।
000