फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   तरखान भी हों आरक्षित वर्ग में शामिल : सभा

तरखान भी हों आरक्षित वर्ग में शामिल : सभा

Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
तरखान भी हों आरक्षित वर्ग में शामिल : सभा
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश धीमान कल्याण सभा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिला। जयसिंहपुर के विधायक रवि धीमान और पूर्व विधायक मनोहर लाल धीमान की मौजूदगी में सीएम से मिले प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में धीमान कल्याण बोर्ड के गठन की मांग उठाई। इसके अलावा धीमान में उपजाति तरखान को भी अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि धीमान जाति के तहत आने वाली लौहार उपजाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है, जबकि तरखान उपजाति को इससे वंचित रखा गया है। इसलिए इस विसंगति को दूर किया जाना चाहिए। इस मौके पर धीमान कल्याण सभा के प्रधान सरदार अवतार सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष विश्वकर्मा, उपप्रधान सुरेश धीमान, वित्त सचिव महिंद्र धीमान, प्रेस सचिव विकास धीमान, सचिव राय धीमान, जिला कांगड़ा प्रधान आरके धीमान, नरेश धीमान, बालक राम, सुरेंद्र धीमान, राम शरण, प्रमोद सिंह, मदन लाल, लाल चंद, कमलेश और मेहर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed