{"_id":"5a32bf1d4f1c1b4e718b9228","slug":"61513275165-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरी कालेज में प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरी कालेज में प्राचार्य के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय देहरी में छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई ने संयुक्त रूप से कॉलेज प्राचार्य के खिलाफ धरना दिया। छात्रों ने इस दौरान प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में रखी ईवीएम मशीनों का निरीक्षण करने आए डीसी कांगड़ा सीपी वर्मा को प्राचार्य आशीथ कुमार मिश्रा के रवैये के खिलाफ एक ज्ञापन भी सौंपा। दो घंटे तक चले इस धरना प्रदर्शन में शामिल एसएफआई प्रधान मनमोहन सिंह और शीतल शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से प्राचार्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि एससीए कमेटी जो कि प्राचार्य ने बनाई है। उनके इशारों पर कार्य करती है, जबकि प्राचार्य छात्र संगठनों की किसी बात पर न कोई सुनाई करते हैं, न हीं कोई जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस कमेटी ने आज तक कॉलेज विद्यार्थियों से बात तक नहीं कि वो छात्र- छात्राओं के हक की बात कैसे कर सकते हैं। इस मौके पर नैना शर्मा, रोहित राणा, रूबल शर्मा, अर्चित चौधरी, पूजा, सपना, भानू, सोनम, राधा देवी, रूपांश, तनू मनकोटिया, जोर्डन, रूपांश, अरुणा, दिनेश, अभिषेक, विशाल, अखिल, शीतल सहित कई अन्य एसएफआई और एबीवीपी के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।