फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर में कांग्रेस की टिकट पर आशीष बुटेल लड़ेंगे चुनाव

पालमपुर में कांग्रेस की टिकट पर आशीष बुटेल लड़ेंगे चुनाव

Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर में कांग्रेस की टिकट पर आशीष बुटेल लड़ेंगे चुनाव
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में कांग्रेस के टिकट को लेकर पिछले पांच दिन से चली कभी हां तो कभी न पर आखिर, विस अध्यक्ष बृज बुटेल के बेटे और प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष बुटेल के नाम पर टिकट की मुहर लग ही गई। पालमपुर में कांग्रेस के टिकट का पिछले पांच दिन से दिल्ली में पेच फंसा हुआ था। हालांकि, कांग्रेस कमेटी ने विस अध्यक्ष बृज बुटेल का नाम पहली ही लिस्ट में फाइनल किया था, लेकिन बृज बुटेल इस बार चुनाव न लड़ कर अपने बेटे आशीष को चुनाव लड़वाना चाहते थे। आशीष बुटेल की टिकट की दावेदारी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी और उनके आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल भी लाइन में थे। लिहाजा, आशीष बुटेल और गोकुल बुटेल में टिकट को लेकर खींचतान चलती रही। इस पर बुटेल अपने बेटे आशीष पर तो दूसरा खेमा गोकुल को टिकट देने पर अड़ता रहा, जबकि विस अध्यक्ष बुटेल की नाम पर सब राजी थे। लेकिन, बुटेल चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे। लिहाजा, दिल्ली में पांच दिन से आशीष और गोकुल के नाम पर सह और मात का खेल चलता रहा। सूत्रों की मानें तो शनिवार को आशीष बुटेल का टिकट फाइनल हो गया। इसे देख कर कांग्रेस ने रविवार को पालमपुर में रैली की तैयारी भी कर थी। आशीष समर्थक शनिवार को डाढ़ में उनके स्वागत पूरे तैयार रहे, लेकिन शनिवार को अचानक फिर से आशीष के नाम टिकट पर मुहर नहीं लगी और कार्यकर्ता फिर से मायूस दिखे। लेकिन, आखिर बृज बुटेल अपने बेटे को टिकट दिलवाने में कामयाब हो ही गए। उधर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित ने कहा कि आशीष बुटेल 23 अक्तूबर सोमवार को अपना नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed