फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गद्दी समुदाय की पिछड़ी उपजातियों ने की बैठक

गद्दी समुदाय की पिछड़ी उपजातियों ने की बैठक

Sun, 22 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
गद्दी समुदाय की पिछड़ी उपजातियों ने की बैठक
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में बाडी (गद्दी) प्रगतिशील संगठन के बैनर तले गद्दी समुदाय की उपजातियों के प्रतिनिधियों की बैठक धर्मशाला में हुई। संगठन के अध्यक्ष मंगत भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में जहां गद्दी समुदाय में पिछड़ी उपजातियों की समस्याओं और मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समस्याओं का हल निकालने को लेकर भी रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बाडी(गद्दी) प्रगतिशील संगठन के अध्यक्ष मंगत राम भारद्वाज ने बताया कि सरकार की उपेक्षा की शिकार हुई गद्दी समुदाय की बाडी, हाली, सिप्पी, लुहार और डोगरी उपजातियों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए सभी उपजातियों को मिला कर एक मंच तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में इन सभी उपजातियों के प्रतिनिधियों की पहली बैठक धर्मशाला में हुई है। इन सभी उपजातियों के प्रतिनिधियों को एकजुट कर हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। क्योंकि, राजनीतिक उपेक्षा की शिकार हुई यह गद्दी समुदाय की यह उपजातियां विकास की मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाई हैं। वहीं, समाज में अन्य जातियों के लोगों की अपेक्षा विकास में पीछे रह गई हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गद्दी समुदाय की ये सभी उपजातियां एक मंच पर आकर उनसे संबंधित समस्याओं और मांगों का एक साझा मांग पत्र तैयार करेंगी। साथ ही इन समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन भी लड़ा जाएगा। इससे कि समाज के विकास की मुख्यधारा में गद्दी समुदाय की ये सभी उपजातियां जुड़ सकें। बैठक में गद्दी समुदाय की विभिन्न उपजातियों के प्रतिनिधियों में पूर्ण चंद, बालकृष्ण भारद्वाज, किशोर चंद, मदन सिंह, कुलदीप, जागृत, जीवन लाल, ममता देवी, अविनाश कुमार, निक्कू राम, अजय, अशोक कुमार और अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed