{"_id":"67fba6bffda63e41130fe3b9","slug":"60-thousand-people-took-a-holy-dip-in-mini-haridwar-kangra-news-c-95-1-kng1004-173155-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मिनी हरिद्वार में 60 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मिनी हरिद्वार में 60 हजार लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
Mon, 14 Apr 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 14 Apr 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
जवाली के मिनी हरिद्वार में श्रदालु आस्था की डुबकी लगाते हुए।पाठक
जवाली (कांगड़ा)। बैसाख संक्रांति पर मिनी हरिद्वार जवाली में 60 हजार श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। रविवार सुबह 4 बजे ही दूरदराज से लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। इसके बाद लगातार लोगों का हुजूम बढ़ता गया और सूर्य की किरण निकलने तक मिनी हरिद्वार में पैदल चलने को जगह नहीं बची।
देर शाम तक नहाने वालों की आवाजाही जारी रही। पुलिस बल भी सुबह 4 बजे ड्यूटी पर तैनात हो गया था। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया। वाहनों को भी चिन्हित स्थानों पर ही खड़ा करवाया गया। जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी जवाली और प्रशासन ने महिलाओं के स्नान के लिए टेंटनुमा स्नानागार बनाए गए थे। एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि मिनी हरिद्वार जवाली मेले का स्नान शांति पूर्वक हुआ है और करीब 60 हजार ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। संवाद