फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   60 people corona infected in Kangra, 50 recovered

कांगड़ा में 60 लोग संक्रमित और 50 मरीज स्वस्थ

Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
60 people corona infected in Kangra, 50 recovered
धर्मशाला। जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 50 संक्रमित मरीजों ने वायरस को मात दी है।
विज्ञापन

इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के एक्टिव केस 397 पहुंच गए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना शुरू हो गए हैं और लोगों को अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 49297 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 47,800 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं, 1096 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। उधर, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें और मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है वे समय पर वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed