{"_id":"628d1c897c2a8c53fa0e3f64","slug":"6-injured-in-road-accident-kangra-news-sml409935849","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी कथोग में दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी कथोग में दुर्घटनाग्रस्त, चालक हुआ जख्मी
विज्ञापन
ज्वालाजी के कथोग में गाड़ी दुर्घटना में घायल चालक
- फोटो : Kangra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए आए पंजाब के जालंधर के श्रद्धालुओं की गाड़ी कथोग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक सहित छह लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि 12 साल बाद घर में बेटा की होने की खुशी में वह और कार में सवार पांच लोग मां के दर्शनों को आए और घर लौट रहे थे। कथोग-देहरा सड़क पर खराब सड़क और बारिश के कारण उन्होंने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी स्किड होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई।
स्थानीय लोगों की मदद से चालक और अन्य सवारों को सिविल अस्पताल ज्वालामुखी उपचार के लिए लाया गया। उसके बाद हालत स्थिर होने पर सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य की तरफ लौट गए। थाना प्रभारी ज्वालामुखी सुरिंद्र धीमान ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।