फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   53 new cases of corona, SP office worker also positive

एसएसपी कार्यालय धर्मशाला के कर्मचारी सहित 53 लोग कोरोना संक्रमित

Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
53 new cases of corona, SP office worker also positive
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सोमवार को कोरोना के 53 नए मामले सामने आए हैं। इनमें एसपी कार्यालय का एक कर्मी भी शामिल है। वहीं 58 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 271 हो गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कोविड दिशा-निर्देशों के पालन और सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लेने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 93, मई माह में 86 और जून में 426 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में पॉजिटिविटी रेट 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत, जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रहा। जुलाई माह में अब तक यह दर छह प्रतिशत से भी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed