{"_id":"5cb0cbf6bdec22145b20fa0f","slug":"51555090422-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथीन उन्मूलन को बनाया रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथीन उन्मूलन को बनाया रोडमैप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन उन्मूलन को बनाया रोडमैप
पंचायत स्तर पर चलेगा अभियान, एसडीएम देहरा की अध्यक्षता में बैठक कर लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
देहरा (कांगड़ा)। पॉलीथिन उन्मूलन सप्ताह के सफल क्रिन्यावयन के लिए एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन उन्मूलन सप्ताह 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा, इसमें आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ थीम पर आधारित अभियान को सफल बनाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया गया है। अभियान पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा महिला मंडल, युवक मंडल और समाजसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जायेगा। इस दौरान एसडीएम देहरा तथा विभागों के अधिकारियों ने कार्यालय के परिसर में सफाई अभियान की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन एकत्रित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर कलस्टर सेंटरों का निर्माण किया जाएगा, जिससे सारा एकत्रित पॉलीथिन लोक निर्माण विभाग को दिया जाएगा और इसे ईंधन के रूप में उपयोग के लिए सीमेंट इकाइयों और उद्योगों को भेजा जाएगा। बैठक में डीएसपी लालमन शर्मा, बीडीओ प्रकाश चंद, राजीव सूद, एसएमओ डॉ. गुरमीत सिंह, तहसीलदार राजीव ठाकुर सहित उपमंडल स्तर के सभी विभागों के अधिकारी शामिल रहे।