{"_id":"5ac9117e4f1c1b051d8b5357","slug":"51523126654-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकल नृत्य में सौरभ और फेंसी ड्रेस में शिल्पा बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकल नृत्य में सौरभ और फेंसी ड्रेस में शिल्पा बनीं विजेता
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में केंद्रीय छात्र परिषद का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वर संवाद करवाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुनील के मेहता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। एकल नृत्य में बीए प्रथम के सौरभ ने पहला, द्वितीय वर्ष की सुधा ने दूसरा और गिरिशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस में शिल्पा पहले, अदिति दूसरे, आमिर तीसरे, स्वर संगीत में संगीत विभाग का छात्र अरुण कुमार पहले, हिमानी दूसरे, ईशानी तीसरे, मेहंदी प्रतियोगिता में रुबीना पहले, दीपिका दूसरे और मधु तीसरे स्थान पर रही। कार्ड मेकिंग में दीक्षा धीमान पहले, अदिति दूसरे और नरेश तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. नरेश शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. सविता सिंह, प्रो. शुभ्रा गुप्ता, डॉ. राकेश पठानिया, संजय पठानिया, प्रो. मंजू लता, प्रो. सपना बंटा, प्रो. पूजा दिवान, डॉ. ध्यान सिंह सहित स्टाफ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।