{"_id":"5a5ba4be4f1c1b81268b4679","slug":"51515955390-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालामुखी, देहरा और जसवां परागपुर में होगा पर्यटन विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालामुखी, देहरा और जसवां परागपुर में होगा पर्यटन विकास
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के ज्वालामुखी, देहरा, जंसवा परागपुर तीन हलकों में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जिले के प्रदेश सरकार में बने मंत्रियों ने क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष पैरवी करने की हामी भर दी है। इससे इलाकावसियों में इस क्षेत्र के पर्यटन के रूप में आगे बढ़ने की उम्मीद बंध गई है।
ज्वालामुखी धार्मिक पर्यटन के रूप में पूरे विश्व में विख्यात है।
ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए रोड कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करना और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ देहरा विस के पौंग डैम में नौका विहार, जसवां परागपुर में ऐतिहासिक धरोहरों के दर्शन को एक सूत्र में पिरोकर पर्यटन को और ज्यादा बढ़ाने के प्रयास होने से पर्यटक इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होंगे। इससे यहां के कारोबार में भी बढ़ोतरी की प्रबल संभावनाएं बनेंगी। इसके अलावा मिनी फिल्म सिटी को भी यहां पर विकसित किया जा सकता है। क्योंकि गरली परागपुर में चिंटू जी, बांके की क्रेजी बारात और नैनो गाड़ी का विज्ञापन फिल्म की शूंटिग भी हुई थी। इसके अलावा यहां के प्राचीन मंदिरों बगलामुखी, ज्वालामुखी, कालेश्वर महादेव, लक्ष्मीनारायण मंदिर चनौर, पंचतीर्थी और चामुखा आदि को हैरिटेज टूरिज्म, धार्मिक पर्यटन, मिनी फिल्म नगरी के रूप में विकसित किया जा सकता है। वहीं, नई सरकार के मंत्रियों ने इस क्षेत्र को विकसित करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही ज्वालामुखी, देहरा, जसंवा परागपुर के लिए पर्यटन को चार चांद लगेंगे।
सीएम के समक्ष उठाएंगे मामला
शहरी विकास एवं नगर एवं ग्रामीण नियोजन और आवास मंत्री सरवीण चौधरी का कहना है कि मुख्यमंत्री के समक्ष देहरा, ज्वालाजी और जसवां के क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रस्ताव रखेंगे। नई सरकार पर्यटन के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नए आयाम छुएगी, इसकी उन्हेें पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं
स्वास्थ्य आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विपिन सिंह परमार का कहना है कि पर्यटन एक अहम हिस्सा है। ऐसे में इस क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए जल्द ही पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार कदम उठाए, इसके लिए प्रयास किए जाएंगे।
गरली क्षेत्र देश विदेश में प्रसिद्ध
उद्योग, श्रम रोजगार तकनीकी शिक्षा औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। गरली क्षेत्र विदेशों में भी पर्यटन की दृष्टि से अपनी पहचान बनाए हुए है। ऐसे में सरकार के पास इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और ज्यादा विकसित करने के लिए जल्द प्रस्ताव रखेंगे।