{"_id":"5a5a4beb4f1c1be3408b4ab5","slug":"51515867115-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलभ शौचालय पर मंदिर प्रशासन ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलभ शौचालय पर मंदिर प्रशासन ने जड़ा ताला
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चामुंडा (कांगड़ा)। चामुंडा मंदिर के समीप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लाखों रुपये से बने शुलभ शौचालय की श्रद्धालुओं को सुविधा नहीं मिल पा रही है। क्योंकि, शौचालय पर प्रशासन ने ताला जड़ दिया है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जहां खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, श्रद्धालुओं की शौच से उठने वाली बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं।
चामुंडा मंदिर के साथ लगते गांव बड़ोई में तीन साल पहले एक शुलभ शौचालय का निर्माण मंदिर प्रशासन ने करवाया था, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को खुले में शौच न करनी पड़े। साथ ही मंदिर के आसपास वातावरण भी साफ रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से शौचालय पर ताला जड़ने से न केवल श्रद्धालु परेशान हैं, वहीं स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है। बड़ोई मैदान के चारों और गंदगी का साम्राज्य है। हर तरफ गंदगी के डेर नजर आते हैं। पंचायत प्रधान मधु बाला और स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत मंदिर अधिकारी से मौखिक और लिखित रूप में की है, लेकिन अब तक इस समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी समस्या रखी है। सीएम ने उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार को गांव का दौरा कर समस्या का तुरंत हल निकालने आदेश दिए हैं। उधर, मंदिर अधिकारी ग्रिजेश चौहान ने बताया कि शुलभ शौचालय को श्रद्धालुओं कि सुविधा के लिए लोहड़ी के समय खोल दिया जाता है। इससे श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मिले। इसके लिए मंदिर की ओर से दो सफाई कर्मचारी तैनात किए हैं, लेकिन अभी तक गांव के लोगों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
---