फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   50 lakhs sanctioned for indoor stadium in Paragpur, now in the name of Chamba

Kangra News: परागपुर में इंडोर स्टेडियम के लिए मंजूर 50 लाख अब चंबा के नाम

Wed, 17 Apr 2024 02:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 17 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
50 lakhs sanctioned for indoor stadium in Paragpur, now in the name of Chamba
परागपुर(कांगड़ा)। परागपुर में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम के लिए मंजूर 50 लाख रुपये से अब चंबा जिला में इंडोर स्टेडियम बनेगा। परागपुर में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अक्तूबर 2022 में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया था और इस स्टेडियम को बनाने में 6.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की बात केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही थी और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिए जाने और यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार होने की बात भी कही थी। उस समय प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और स्थानीय विधायक उद्योग मंत्री थे।
विज्ञापन

शिलान्यास होने के बाद क्षेत्र के युवाओं में बहुत आस थी कि इंडोर स्टेडियम बन जाने से उन्हें घर-द्वार पर खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। उनकी आस उस समय धूमिल होती नजर आई जब खेल निदेशालय ने कहा कि 50 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति परागपुर में बनने वाले इंडोर स्टेडियम को स्वीकृत हुई थी और उसे परिवर्तित कर चंबा में बनने वाले इंडोर स्टेडियम के लिए भेज दिया गया है। वर्ष 2022 से लेकर अब तक भारत सरकार ने उक्त परियोजना के लिए कोई भी धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई है। इस संदर्भ में खेल निदेशालय ने भारत सरकार को पत्र भी लिखा है ताकि इस परियोजना के लिए जल्द से जल्द धनराशि उपलब्ध करवाई जा सके और इस परियोजना का कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।
विज्ञापन

युवाओं ने जल्द मांगा बजट
युवा विकास मंडल परागपुर के संयोजक शिव शाह, संजय कुमार, दीपक पटियाल, अजय कुमार, संजीव सोनी, राजीव धीमान, रिशु सूद, परविंदर, कृष्ण गोपाल, कमल किशोर, राहुल सूद, आकाश, चंद्रशेखर, गगन और आदर्श ने केंद्रीय खेल सचिव से मांग की है कि वे परागपुर में बनने वाले इंडोर स्टेडियम को धनराशि जल्द से जल्द स्वीकृत करें। ताकि स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो सके और परागपुर क्षेत्र के युवाओं को इसका लाभ मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परागपुर में बनने वाला इंडोर स्टेडियम भारत सरकार की परियोजना है और अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जो धनराशि स्वीकृत हुई थी उसे अन्य परियोजना के लिए चंबा में परिवर्तित कर दिया गया है।
-अनुराग वर्मा, खेल अधिकारी, युवा सेवाएं और खेल निदेशालय, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed