फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   46 students of kangra corona positive

प्रदेश में स्कूल खुलते ही बच्चों पर हावी होने लगा कोरोना संक्रमण

Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
46 students of kangra corona positive
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में स्कूल शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में बच्चों को कोरोना चपेट में लेने लगा है। इससे स्वास्थ्य विभाग और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार को जिला कांगड़ा के तीन स्कूलों के 46 बच्चे और तीन शिक्षक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ जिले में कुल 109 नए मामले सामने आए हैं। 25 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के 10 विद्यार्थी व एक शिक्षक, एसडी मॉडल स्कूल लंज में भी नौ छात्र व एक शिक्षक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धवाला के 27 छात्र और एक शिक्षक में कोरोना संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि ंक्रमण के मामले बढ़ते ही एक्टिव केस 672 पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 50286 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 48494 मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1116 संक्रमित मरीजों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचना है तो समय रहते वैक्सीन की दोनों डोज लगाएं और लक्षण पाए जाने पर कोरोना जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन स्कूल दो दिन के लिए बंद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के तीन स्कूल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक लंज और धवाला के अलावा एसडी मॉडल स्कूल लंज में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इन स्कूलों को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि तीनों स्कूलों में 100-100 के करीब सैंपल लिए गए थे। मंगलवार को भी इन स्कूलों में कोरोना जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed