फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   44 thousand ml liquor recovered in Dharamshala-Shahpur and Haripur

Kangra News: धर्मशाला-शाहपुर और हरिपुर में 44 हजार एमएल शराब बरामद

Tue, 16 Apr 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 16 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
44 thousand ml liquor recovered in Dharamshala-Shahpur and Haripur
धर्मशाला। आचार संहिता के बीच जिला कांगड़ा में पुलिस ने 44 हजार एमएल अवैध रूप से रखी शराब को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह शराब शाहपुर, धर्मशाला और हरिपुर पुलिस थानों के तहत आते विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर पकड़ी है। जानकारी के अनुसार महिला पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने गमरू में पवना देवी निवासी वार्ड पांच, गमरू तहसील धर्मशाला के खोखा से 22,500 मिलीलीटर देसी शराब और 3,600 मिलीलीटर वीयर मार्का किंगफिशर स्ट्रांग बरामद की है। इसके साथ ही महिला पुलिस थाना धर्मशाला गमरू में शशि कुमार निवासी वार्ड पांच, गमरू तहसील धर्मशाला के खोखा से 6,000 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने अंब टियालू में नरेंद्र कुमार निवासी हरिपुर (अंब टियालू) की दुकान से 4,500 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस थाना शाहपुर की टीम ने ठंबा में अमरीश परमार निवासी रेहलू के टीन शैड से 8,250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। उधर, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के बीच अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस नजर रखे हुए है और अवैध शराब बरामद कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed