फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   44 new electric transformers to be installed in Jawali area: Chandra Kumar

जवाली क्षेत्र में लगेंगे 44 नए विद्युत ट्रांसफार्मर : चंद्र कुमार

Tue, 13 Jan 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 13 Jan 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
44 new electric transformers to be installed in Jawali area: Chandra Kumar
सिद्धपुर घाड़ में लोगों की समस्याएं सुनते कृषि मंत्री चंद्र कुमार। -स्रोत : जागरूक पाठक
जवाली (कांगड़ा)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जवाली विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार 7.25 करोड़ रुपये की परियोजना पर कार्य कर रही है। इसके तहत समूचे क्षेत्र में 44 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे और 20 पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों को लो-वोल्टेज और बिजली कटों की निजात मिल सके।
विज्ञापन

मंत्री ने सोमवार को सिद्धपुर घाड़ पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत बिजली सुधार के लिए 40 किमी नई एलटी लाइन बिछाई जाएगी और 33 किमी पुरानी लाइनों को बदला जाएगा। साथ ही क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देते हुए 40 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और जनसमस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विद्युत सुधार के साथ-साथ मंत्री ने क्षेत्र के लिए करोड़ों की सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि 5.72 करोड़ रुपये की लागत से हरनोटा-जंझपुर सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि चचियां से कोहनाल वाया नाई आबादी सड़क के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल सुधार के लिए भरमाड क्षेत्र में परियोजनाओं के विस्तार हेतु सर्वे पूरा कर लिया गया है और पाइप लाइन बिछाने का काम भी जारी है। मंत्री ने कोहनाल गांव में जंजघर के निर्माण हेतु 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed