{"_id":"5c2fa72bbdec22570156b6b9","slug":"41546626859-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 50 रुपये में उठेगा आपके घर का कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 50 रुपये में उठेगा आपके घर का कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मशाला। अब स्मार्ट सिटी धर्मशाला में रहने वाले लोगों के घरों से शिमला की तर्ज पर कूड़ा उठेगा। नगर निगम एक घर से कूड़ा उठाने के लिए महीने के 50 रुपये वसूल करेगा। नगर निगम धर्मशाला ने आमसभा में घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसी माह टेंडर होंगे और बहुत जल्द यह सुविधा शहरियों को मिल जाएगी।
नगर निगम शहर के सभी वार्डों से कूड़ा उठाएगा। इसके लिए शहर के 17 वार्डों को चार जोन में बांटा गया है। जोन स्तर पर तीन साल के लिए शहर की सफाई का टेंडर किया जाएगा। एमसी की आमसभा शुक्रवार को महापौर देवेंद्र सिंह जग्गी की अध्यक्षता में हुई। इसमें घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना के शुल्क तय करने वाली समिति के प्रस्ताव को पारित किया गया। आमसभा में उपमहापौर ओंकार नैहरिया, आयुक्त संदीप कदम, अतिरिक्त आयुक्त प्रभात कौधरी सहित सभी पार्षद, मनोनीत पार्षद और एमसी के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कूड़ा उठाने के रेट (मासिक)
घर-50 रुपये
दुकान-100 व 150 रुपये
होटल(दस कमरे)-750 रुपये
होटल (20 कमरे)-1500 रुपये
सरकारी दफ्तर-750 से 1000 रुपये
चार जोन में बंटेगा शहर
घर-घर से कूड़ा उठाने के सफाई टेंडर के लिए एमसी ने धर्मशाला शहर को चार जोन में बांटा है। जोन एक में वार्ड नंबर-1, 2 व 3, जोन दो में 5, 6, 7 व 9 नंबर वार्ड, जोन तीन में 4, 10, 11, 12 व 13 नंबर वार्ड और जोन चार में 14, 15, 16 व 17 नंबर वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
ठेकेदार की होंगी गाड़ियां
सफाई टेंडर के मुताबिक ठेकेदार की लेबर होगी। डंपिंग साइट तक कूड़ा भी ठेकेदार की ही गाड़ियों में पहुंचाया जाएगा। शहर की दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए टेंडर लगने के बाद समयसारिणी भी जारी की जाएगी। वर्तमान समय में धर्मशाला में एमसी के दायरे में लगभग 3000 छोटी-बड़ी दुकानें आती हैं।
आमसभा में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
एमसी धर्मशाला की बीसवीं आमसभा में फतेहपुर, शीला चौक, शिक्षा बोर्ड, डिपो बाजार, आईटीआई ब्रिज, मुख्यद्वार सकोह में शौचालय बनाने, कोतवाली बाजार बस अड्डा से बाजार तक सीढ़ियां बनाने, सिविल बाजार व एमसी कार्यालय के समीप फ्लाईओवर के निर्माण के बारे में भी चर्चा की गई।
रैन बसेरा में तीमारदारों को मिलेंगे बेड
एमसी धर्मशाला ने रैन बसेरा की एक आठ बेडों की डोरमेट्री जोनल अस्पताल धर्मशाला के दाखिल मरीजों के साथ आए तीमारदारों के लिए तैयार की है। यहां तीमारदारों को सस्ते दामों पर बेड मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर खुले में सोने वालों लोगों के लिए रैन बसेरा में 50 बेड रखे गए हैं। अभी तक छह लोगों की पहचान हो पाई है, जिन्हें जल्द रैन बसेरा में छत उपलब्ध करवाई जाएगी।