{"_id":"5bf6e891bdec22414a2aef00","slug":"41542908049-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला ने गुरदासपुर गतका अखाड़ा की देखी कलाबाजी 18-31-02","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला ने गुरदासपुर गतका अखाड़ा की देखी कलाबाजी 18-31-02
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला के लोगों ने देखी गुरदासपुर
के गतका अखाड़े की कलाबाजी
गुरु नानक देव प्रकटोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
आज कोतवाली बाजार स्थित गुरुद्वारा में होगा अखंड पाठ
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गुरु नानक देव प्रकटोत्सव पर वीरवार को गुरुद्वारा सिंह सभा कोतवाली बाजार के नगर कीर्तन में धर्मशाला के लोगों ने अकाल सहाय गतका अखाड़ा गुरदासपुर के गतके की कलाबाजी देखी। करीब तीन बजे गुरुद्वारा स्थित कोतवाली बाजार से नगर कीर्तन शुरू हुआ, जो पुलिस थाना धर्मशाला, डिपो बाजार, कचहरी अड्डा से होते हुए रात आठ बजे कोतवाली बाजार में संपन्न हुआ। अकाल सहाय गतका अखाड़ा गुरदासपुर प्रमुख संतोख सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने पुलिस थाना चौक, डिपो बाजार, कचहरी अड्डा सहित अन्य स्थानों पर एक से बढ़कर एक गतका की कलाबाजी दिखाई। इस दौरान नगर कीर्तन का विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया। गुरु नानक देव के 549वें प्रकटोत्सव पर गुरुद्वारा सिंह सभा कोतवाली बाजार ने 17 नवंबर से कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसी कड़ी में वीरवार को नगर कीर्तन किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा धर्मशाला के प्रधान स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कोतवाली बाजार स्थित गुरुद्वारा में सुबह आठ बजे भोग अखंड पाठ साहिब, साढ़े आठ बजे से डेढ़ बजे तक कीर्तन दरबार लगेगा। इसमें जगविंद्र सिंह का रागी जत्था, हजूरी रागी देविंद्र सिंह और सरदार तेजिंद्र सिंह टिंकू अपने कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। वहीं, डेढ़ से दो बजे तक अरदास होगी। दो से चार बजे तक गुरु का अटूट लंगर लगेगा। रात आठ से दस बजे तक गुरुवाणी कीर्तन और बच्चों का कविता पाठ होगा। इस मौके पर सभा के महासचिव तेजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान डॉ. हरपाल सिंह, सरदार मदन सिंह, सरदार तेजेंद्र सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।