फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बज्रेश्वरी देवी में सीधे देवी के दर्शन कर सकेंगे दिव्यांग

बज्रेश्वरी देवी में सीधे देवी के दर्शन कर सकेंगे दिव्यांग

Wed, 10 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी देवी में सीधे देवी के दर्शन कर सकेंगे दिव्यांग
दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हील चेयर की रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

मां के दर्शन के लिए कतारों में नहीं खाने पड़ेंगे धक्के
बज्रेश्वरी देवी में सीधे देवी के दर्शन कर सकेंगे दिव्यांग
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी के मंदिर में मां के दर्शन के लिए दिव्यांगजनों को कतारों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। वे सीधे मां के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा नवरात्रों के दौरान मां बज्रेश्वरी देवी के मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे से खुल जाएंगे। जबकि सप्तमी, अष्टमी और नवमी को तड़के दो बजे मंदिर के द्वार खुल जाएंगे। मंदिर में इस बार दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शहर में पहुंचते ही उनके लिए मिनी सचिवालय, नप कार्यालय और मंदिर परिसर में व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे वे आराम से मंदिर तक पहुंच पाएंगे। दिव्यांग लोगों के लिए मंदिर प्रशासन पहली बार परिसर में बोर्ड लगाकर उन्हें सुविधा देने जा रहा है। इस सुविधा के तहत अब कोई भी दिव्यांग लंबी कतारों में नहीं फंसेगा। मंदिर पहुंचने पर दिव्यांग श्रद्धालु को मंदिर अधिकारी के कार्यालय ले जाया जाएगा। यहां से सीधा उसे माता के दरबार में दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने बताया कि नवरात्र मेलों के दौरान तीन समय की लंगर सुविधा रहेगी। मंदिर परिसर में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी। सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए 35 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर दी गई है। मंदिर में नारियल ले जाने पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा जांच के बाद ही यात्री मंदिर परिसर के भीतर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed