{"_id":"5b04520e4f1c1bd6408b6f72","slug":"41527009806-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में पेयजल आपूर्ति के बंद, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में पेयजल आपूर्ति के बंद, लोग हुए परेशान
Updated Tue, 22 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ में पेयजल आपूर्ति के बंद, लोग हुए परेशान
विभाग नहीं तलाश रहा समस्या का स्थायी समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। डेढ़ दिन तक पेयजल की आपूर्ति बंद रहने पर स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सोमवार को पेयजल की आपूर्ति बंद रही, जबकि मंगलवार दोपहर बाद पेयजल की आपूर्ति सुचारु हो सकी है। पानी की आपूर्ति बंद होने के कारण बैजनाथ बाजार, तारापुरी, गणेश बाजार, पंडोल रोड और निचले क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं के अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों, होटल मालिकों और शिक्षण संस्थानों के लोगों को परेशान होना पड़ा है। गर्मियों के सीजन में हर वर्ष बैजनाथ और उसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल की समस्या पेश आती है। लेकिन, विभाग इतने वर्षों में इस समस्या का स्थायी समाधान करने में असमर्थ रहा है। विभाग के भट्टू स्थित प्लांट के लिए पानी लाने वाले पेयजल स्रोतों से हर वर्ष अप्पर भट्टू के लोग पानी को जमीन की सगाई के लिए बंद कर देते हैं। ऐसे में प्लांट तक पानी न पहुंचने पर आपूर्ति पुरी तरह से बाधित हो जाती है। विभागीय अधिकारी इस समस्या से भली भांति परिचित होते हुए भी अब तक कोई भी ठोस कदम उठाने में असमर्थ रहे हैं। गर्मी के बढ़ने पर यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। उधर, आईपीएच के एसडीओ दिलेर ने बताया कि पानी को सुचारु कर दिया गया है और विभाग बड़ी मोटर लगाकर पानी को लिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में आपूर्ति को सुचारु रखा जाएगा।