{"_id":"5af732b34f1c1bd8408b4d06","slug":"41526149811-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकजुट के बाद ही मिलेगा पूर्व सैनिकों को न्याय: मनकोटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुट के बाद ही मिलेगा पूर्व सैनिकों को न्याय: मनकोटिया
Updated Sun, 13 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकजुट होने से ही मिलेगा पूर्व सैनिकों को न्याय: मनकोटिया
वन रेंक वन पेंशन का मुद्दा लीग ने पालमपुर से ही उठाया था
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पूर्व सैनिक लीग इकाई पालमपुर की बैठक लीग के अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश सैनिक लीग के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया ने विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और उन्हें उचित मंच पर उठाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को हल करने के लिए उच्च अधिकारियों एवं संबंधित कार्यालय में उठाने का आह्वान किया। लगभग दो दशक पूर्व समान रेंक समान पेंशन की मांग को पूर्व सैनिक लीग पालमपुर से ही उठाया गया था। इसमें सभी के सहयोग से यह लड़ाई दिल्ली तक लड़ी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की लंबित मांगों को भी केंद्र सरकार के माध्यम से शीघ्र हल करवाया जाएगा। लीग के अध्यक्ष सीडी सिंह गुलेरिया ने कहा कि पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों में ट्रिब्यूनल कोर्ट की सहमति के बाद ही पूर्व सैनिक को न्याय मिल रहा है, जबकि इस फैसले को अन्य सभी लोगों पर लागू करना सरकार का काम है। इस मौके पर लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा, कर्नल निहाल सिंह चाड़क, कर्नल सकलानी, सैनिक वेल्फेयर बोर्ड के पूर्व निदेशक कैप्टन आरके सैणी, वीरचक्र विजेता कैप्टन गोवर्धन सिंह, सीपीओ कुलदीप सिंह, विनोद राणा, आरके वर्मा, ओंकार चंद, एचएस जंबाल, रशम चंद कटोच, राज धीमान, अश्वनी व्यास और एसडीओ विद्युत विभाग सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व सैनिक लीग ने भौरा-सलड़ी ब्लॉक यूनिट का गठन किया। इसमें सूबेदार मेजर किशोरी पटियाल को प्रधान, विधि चंद मल्होत्रा को उपप्रधान, नायब सूबेदार पृथी चंद पटियाल को सचिव, देवेंद्र सिंह पटियाल को सह सचिव, कुशल सिंह को संयुक्त सचिव और नरेश चंद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।