फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   35 अवैध कब्जाधारकों की बिजली-पानी कट

35 अवैध कब्जाधारकों की बिजली-पानी कट

Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
35 अवैध कब्जाधारकों की बिजली-पानी कट
राम गोपाल मंदिर की भूमि पर 35 अवैध
विज्ञापन

कब्जाधारकों की बिजली और पानी कट
मंदिर की भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए बैठे लोगों चला पर प्रशासन का डंडा
कार्रवाई से कब्जाधारियों में हड़कंप, कब्जों में उद्योग और होटल भी शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। श्रीराम गोपाल मंदिर की भूमि पर वर्षों से कुंडली जमाए बैठे कब्जाधारियों पर मंदिर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों की बिजली-पानी काट दिया है। पानी और बिजली की सप्लाई कटने से कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। इनमें बड़े उद्योगों से लेकर होटल और लोगों के घर भी शामिल हैं।
राम गोपाल मंदिर कार्यालय से मंदिर तहसीलदार ने आईपीएच, बिजली बोर्ड को बिजली-पानी काटने के दिए थे। इनमें 35 कब्जाधारकों के नाम शामिल थे। इन 35 कब्जाधारियों के खिलाफ नूरपुर एसडीएम कार्यालय में पीपी एक्ट के तहत मामला चला था, जिसमें इन सभी लोगों के अवैध कब्जे हटाने के निर्देश जारी हुए थे, लेकिन आजतक इन लोगों ने जमीन से अवैध कब्जे नहीं हटाए हैं और न ही कोई अग्रिम अपील कब्जाधारियों ने की। इसके चलते मंदिर प्रशासन ने इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है। आईपीएच और बिजली बोर्ड ने डमटाल, पठानकोट, ढांगू पीर, छन्नी बेली, बाई अट्टारिया गांव में बसे अवैध कब्जाधारियों के घरों, उद्योगों और होटलों के पानी की सप्लाई और बिजली की सप्लाई काटी है। गर्मियों के मौसम में पानी और बिजली की सप्लाई कट जाने के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल है। उधर, एसडीएम इंदौरा एवं मंदिर श्रीराम गोपाल डमटाल के सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने बताया कि 35 अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

नहीं मिला कोई नोटिस
वहीं, दूसरी तरह बिजली-पानी की सप्लाई कट जाने के बाद कब्जाधारकों ने कहा कि उन्हें प्रशासन की तरफ से कोई नोटिस जारी नहीं किया गया और न ही कोई सूचना दी गई। एकदम प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में ऐसी कार्रवाई से वे परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि पर सैकड़ों लोग अवैध तौर पर कुंडली जमाए बैठे हैं, लेकिन बड़े लोगों पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कब्जाधारकों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मंदिर प्रशासन ने वेद प्रकाश हिमाचल वायर उद्योग डमटाल, अमृतसर ट्रांसपोर्ट कंपनी डमटाल, जनक राज डमटाल, सतीश कुमार पठानकोट, इंद्र कुमार डमटाल, मोहन लाल हरिजन कॉलोनी ढांगू पीर, पियारा बेली म्हणता, जयकरन (छन्नी बेली), देस राज छन्नी बेली, राज कुमार छन्नी बेली, चमन लाल छन्नी बेली, रोशन लाल डमटाल, रमेश चंद डमटाल, रोशन लाल डमटाल, विद्या सागर छन्नी बेली, अमरनाथ छन्नी बेली, मुंशी राम डमटाल, लीलो देवी छन्नी बेली, देस राज न्यू हरिजन कॉलोनी ढांगू पीर, शमशेर सिंह, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, पियारो देवी छन्नी बेली, सुनीता देवी छन्नी बेली, अवतार सिंह, विनय कुमार, जयदीप राजीव नयन डमटाल, बिट्टू, पम्मा, सुखदेव छन्नी बेली, दलबीर सिंह छन्नी बेली, गुरनाम सिंह बाई अट्टारिया, मोहन लाल डमटाल, लीलो देवी छन्नी बेली, रोशन लाल डमटाल, रोशन लाल डमटाल, जालंधर मोटर ट्रांसपोर्ट कंपनी डमटाल, बनारसी दास डमटाल, मनोज कुमार आलीशान होटल पठानकोट, तुलसी देवी बाई अट्टारिया, नितिन महाजन बाई अट्टारिया, जतिंद्र महाजन, दर्शन कुमार डमटाल, दलबीर सिंह छन्नी बेली का बिजली पानी काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed