{"_id":"5ada2ef04f1c1b320a8b59cf","slug":"41524248304-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना कागजात व पासिंग करवाए चल रही निजी स्कूल बस पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना कागजात व पासिंग करवाए चल रही निजी स्कूल बस पकड़ी
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिना कागजात और पासिंग के दौड़ रही निजी स्कूल बस जब्त
जवाली पुलिस ने निजी स्कूल बस चालकों पर कसा शिकंजा
चालक के पास भी नहीं था लाइसेंस
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। नूरपुर में हुए स्कूली बस हादसे के बाद जवाली पुलिस ने भी निजी स्कूल बसों सहित अन्य बसों की चेकिंग के लिए अभियान शुरू कर दिया है। निजी स्कूलों की बसों और प्राइवेट बसों को चेककिया जा रहा है। इसी अभियान में जवाली पुलिस ने एक निजी बस को अपने कब्जे में लिया है। डीएसपी जवाली मेघनाथ चौहान ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट चौधरी बस (एचपी 22-5985) को बिना कागजात और बिना पासिंग करवाए अवैध रूप से चलने पर कब्जे में लिया है। यह बस जगन नाथ पुत्र नागो राम निवासी खेहर की है जो कि नाणा से जवाली के रूट पर कई वर्षों से बिना परमिट कागजात और बिना पासिंग से अवैध रूप से चल रही थी, जिसमें बस चालक का भी लाइसेंस नहीं था। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। कानून की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।