{"_id":"5a3c02794f1c1bc9678c337d","slug":"41513882233-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटवास स्कूल में बच्चों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटवास स्कूल में बच्चों ने बांधा समां
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटवास में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से खूब धूम मचाई। पंचायत प्रधान स्वरूप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहे विभिन्न कक्षाओं के बच्चों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य किरण रेखा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट के माध्यम से विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी रखी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में नैंसी, दीपा, इशिता और सौरव ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित प्रथम रहे बच्चों में कक्षा छठी से स्नेहा, सातवीं से अनीश, आठवीं से अभिषेक, नवमीं से पल्लवी और जमा एक के विभिन्न संकायों से मीनाक्षी, पूजा और शेलू आदि शामिल रहे। इस मौके पर अध्यापक वर्ग से हरभजन, गुरवंश सिपहिया, सुभाष, बुद्धि, अरविंद शर्मा, अमरजीत, श्रुति, सविता, शशिबाला, सुदर्शना, सुशील, जगदीश और सुनील आदि मौजूद रहे।