फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   411 in including eleven trainee nurses

11 प्रशिक्षु नर्सों सहित जिला में 411 लोग संक्रमित, एक की मौत

Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
411 in including eleven trainee nurses
धर्मशाला के पुलिस थाना के बाहर बस स्टॉप पर बिना मास्क लोगों के कोरोना टेस्ट करते हुए स्वास्थ्य वि - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। रोजाना जिले में संक्रमण के मामले बढ़ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। जिला कांगड़ा में बुधवार को 411 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति की टांडा अस्पताल में कोरोना से मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

व्यक्ति नगरोटा के हटवास का रहने वाला था और जो टांडा अस्पताल में उपचाराधीन था। बुधवार को आए मामलों में सत्यम नर्सिंग कॉलेज की 11 प्रशिक्षु नर्सें, विभिन्न थानों के नौ पुलिस जवान, होल्टा कैंप के छह जवान और 60 से अधिक तिब्बती लोग, कई अन्य सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को टांडा गांव के 8 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला कांगड़ा में कोरोना टेस्टिंग भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि बाजारों में जिन लोगों ने मास्क नहीं पहने हुए हैं उनकी कोरोना जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 54503 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51613 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 1704 एक्टिव केस पहुंच गए हैं और 1181 मरीजों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed