फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   3d speed with chitta

शाहपुर में सराह के दो युवकों से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद

Sat, 19 Feb 2022 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
3d speed with chitta
शाहपुर/इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक्स सेल धर्मशाला की टीम ने शाहपुर के 39 मील में सराह के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनसे 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस थाना शाहपुर में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शाहपुर के 39 मील में शुक्रवार रात करीब 11 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक गाड़ी 39 मील में सड़क किनारे खड़ी थी और गाड़ी की लाइटें ऑन थी। इसी दौरान नारकोटिक्स सेल धर्मशाला की टीम द्रम्मण की तरफ से धर्मशाला जा रही थी। टीम ने 39 मील में खड़ी गाड़ी के पास जाकर पूछताछ की तो कार में बैठे दो युवक घबरा गए। तलाशी लेने पर उनसे 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अनिकेत (22) पुत्र हरबंस लाल निवासी सराह, केतन डढवाल (24) पुत्र रंजीत सिंह, निवासी सराह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, थाना इंदौरा की पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने एक घर में दबिश देकर व्यक्ति को नशे की खेप सहित काबू किया है। डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि उल्लैहडियां पंचायत के तमोटा गांव में एक व्यक्ति नशा बेचने का कारोबार कर रहा है। थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया और उनकी टीम की अगुवाई में टीम ने तमोटा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर बताए गए घर में दबिश दी और इस दौरान व्यक्ति से 3.58 ग्राम चिट्टा और 8200 रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र कंश राज गांव तमोटा पंचायत उल्लैहडियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना डमटाल मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed