Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   38 water tanks built in Nurpur, 37 are operational; one more will be commissioned by December.

Kangra News: नूरपुर में 38 जल टैंक बने, 37 चालू<bha>;</bha> दिसंबर तक शुरू होगा एक और

Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
38 water tanks built in Nurpur, 37 are operational; one more will be commissioned by December.
छह पेयजल योजनाओं पर 48.73 करोड़ रुपये स्वीकृत, अब तक 42.08 करोड़ खर्च
विज्ञापन

शीत सत्र में विधायक रणवीर सिंह निक्का के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने दिया लिखित जवाब

अमर उजाला ब्यूरो
तपोवन (धर्मशाला)। नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत बनाए गए 38 जल भंडारण टैंकों में से 37 चालू हो चुके हैं। नागाबाड़ी गांव में बना एक टैंक फोरलेन सड़क निर्माण के कारण अभी कार्यशील नहीं है। इसे दिसंबर 2026 तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधायक रणवीर सिंह (निक्का) के विधानसभा में पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत छह पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से पांच का काम पूरा हो चुका है, जबकि एक योजना का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन

इन छह योजनाओं की अनुमानित लागत 4,873.46 लाख रुपये है। इनमें से अब तक 4,208.24 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वहीं, 38 जल भंडारण टैंकों के निर्माण पर कुल 300.81 लाख रुपये खर्च हुए हैं। सभी टैंकों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के अनुसार, नागाबाड़ी में बने टैंक को फोरलेन सड़क निर्माण के कारण अभी चालू नहीं किया जा सका है। इसे दिसंबर 2026 तक कार्यशील करने का प्रस्ताव है।

उपमुख्यमंत्री के अनुसार, नागाबाड़ी में बने टैंक को फोरलेन सड़क निर्माण के कारण अभी चालू नहीं किया जा सका है। इसे दिसंबर 2026 तक कार्यशील करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed