{"_id":"61d73b89abcc8f405c598339","slug":"38-students-of-engineering-college-corona-psitive-the-figure-reached-170-in-the-district-kangra-news-sml3959143165","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल के 38 विद्यार्थियों सहित 170 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल के 38 विद्यार्थियों सहित 170 संक्रमित
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार तीन दिनों से जिले 100 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी नगरोटा बगवां स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल के 38 विद्यार्थियों सहित 170 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लंबे समय बाद जिले में कोरोना का विस्फोट हुआ है।
वीरवार को जोनल अस्पताल धर्मशाला के 10 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें छह डॉक्टर, तीन नर्सें और एक वार्ड ब्वॉय शामिल हैं। इसके अलावा योल कैंट एरिया के सेना के 28 जवानों सहित उनके परिजनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, इनमें बड़े व बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एसबीआई बैंक जसूर की चार कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक तीन दिन तक बंद रहेगा। इसके अलावा पुलिस लाइन सकोह के तीन पुलिस जवान, एनडीआरएफ जसूर का एक जवान और पुलिस थाना जवाली का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है।
इस समय जिले कोरोना वायरस के एक्टिव केस बढ़कर 608 पहुंच गए हैं, जिनमें से 50 के करीब मरीज कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले इस समय चिंता का विषय है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिस भी व्यक्ति में लक्षण पाए जाते हैं, वह तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाकर अपनी जांच करवाएं। किसी संक्रमित के संपर्क में आने के बाद खुद को आइसोलेट करें और कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 52877 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 51084 संक्रमितों में वायरस से जंग जीत ली है। वहीं 1180 संक्रमितों की जिला कांगड़ा में मौत हो चुकी है।