फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   36,000 ml liquor caught from private vehicle on Haripur-Bankhandi road

Kangra News: हरिपुर-बनखंडी सड़क पर निजी गाड़ी से पकड़ी 36,000 मिलीलीटर शराब

Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
36,000 ml liquor caught from private vehicle on Haripur-Bankhandi road
गुलेर/हरिपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर की टीम ने क्षेत्र में देसी शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह मनकोटिया ने बताया कि रविवार को पुलिस ने हरिपुर-बनखंडी सड़क पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान दोपहर करीब तीन-चार बजे के बीच एक निजी गाड़ी की तलाशी ली गई। इसमें 36,000 मिलीलीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी सुरेंद्र कुमार (छिंदा) निवासी दरकाटा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि इलाके में इस तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस इन मामलों पर सख्ती से नजर रखे हुए हैं और पकड़े जाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed