फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   35,000 milk producers will sell milk in Dhagwar, earning Rs 40 lakh daily

Kangra News: ढगवार में दूध बेचेंगे 35,000 दुग्ध उत्पादक, रोजाना 40 लाख कमाई

Fri, 24 Jan 2025 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
35,000 milk producers will sell milk in Dhagwar, earning Rs 40 lakh daily
धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद
धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जिला कांगड़ा के ढगवार में 225 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की आधारशिला रखी। इस संयंत्र के क्रियाशील होने के बाद कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा और ऊना जिलों के किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। जिससे 35,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक लाभान्वित होंगे। संयंत्र के क्रियाशील होने के बाद किसानों को प्रतिदिन 40 लाख रुपये के भुगतान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की आय में वृद्धि होने के साथ इससे दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और वितरण में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे लोगों को परिवहन, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और रखरखाव सेवाओं जैसे क्षेत्रों में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। संयंत्र की प्रारंभिक प्रसंस्करण क्षमता 1.50 एलएलपीडी है, जिसे भविष्य में तीन एलएलपीडी तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र के निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर से पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है और इसका निर्माण कार्य फरवरी 2026 तक पूरा हो जाएगा। यह संयत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दूध की दरों में वृद्धि के बाद मिल्कफेड की दैनिक दूध खरीद क्षमता 1,40,000 लीटर से बढ़कर 2,10,000 लीटर हो गई है। इस अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र में प्रतिदिन 1.50 लाख लीटर दूध का प्रसंस्करण किया जाएगा। जिससे दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोजरेला चीज सहित विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिमला के दत्तनगर स्थित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की क्षमता को 20,000 लीटर से बढ़ाकर 70,000 लीटर प्रतिदिन किया गया है, जिसके लिए 25.67 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इससे शिमला, कुल्लू, मंडी और किन्नौर जिलों के डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल रहा है और 271 डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 20,000 किसान इसका लाभ उठा रहे हैं। राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर और देश के सबसे समृद्ध राज्यों में शामिल करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

धर्मशाला के दाड़ी में जनसभा में भेंट की तलवार लहराते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed