{"_id":"676d5a3e87885bd71e0849ed","slug":"32-demands-to-give-nazrana-to-goddesses-kangra-news-c-89-1-ssml1012-137814-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 32 देवी-देवताओं को नजराना देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 32 देवी-देवताओं को नजराना देने की मांग
विज्ञापन
देव समाज के लोगों ने विधायक सुंदर सिंह को सौंपा मांग पत्र
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में इस बार पहुंचे 32 देवी-देवताओं को नजराना राशि नहीं मिली है। इसके लिए देव समाज के लोग जिला प्रशासन और सरकार से नजराना देने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कुल्लू जिला कारदार संघ का प्रतिनिधिमंडल कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से मिला।
देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व महासचिव नारायण सिंह चौहान की अध्यक्षता में मिले देवी-देवताओं के कारदारों ने कहा कि दशहरा में आए 32 देवी-देवताओं को नजराना राशि नहीं दी गई। कहा कि यह देवी-देवता अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में पिछले छह-सात सालों से पहुंच रहे हैं लेकिन कुल्लू के इन गैर मुआफीदार देवी-देवताओं को नजराना नहीं मिल रहा है। कहा कि यह देवता आनी, बंजार, सैंज, कुल्लू व मनाली क्षेत्र के हैं। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने देव समाज के लोगों की बात को सुना और उन्होंने नजराना देने के बारे में प्रदेश सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। चौहान ने कहा कि ये देवी-देवता 2018 के बाद कुल्लू दशहरा में भाग ले रहे हैं।