फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नई औद्योगिक नीति तैयार करवाने में मिला सीएम का मार्गदर्शन: बिक्रम

नई औद्योगिक नीति तैयार करवाने में मिला सीएम का मार्गदर्शन: बिक्रम

Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
नई औद्योगिक नीति तैयार करवाने में मिला सीएम का मार्गदर्शन: बिक्रम
नई औद्योगिक नीति बनाने में मिला सीएम का मार्गदर्शन : बिक्रम
विज्ञापन

उद्यमियों को एचपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2019 में हिस्सा लेने को किया आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को तेलंगाना (हैदराबाद) में संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर निवेशकों को राहत प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इसी साल धर्मशाला में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट- 2019 में भाग लेने के लिए उद्यमियों को आमंत्रित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश का वातावरण उद्योगों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए अनुकूल है। सरकार ने निवेशकों की सुविधा हेतु सिंगल विंडो प्रणाली अपनाई गई है। प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है तथा इस दिशा में तेजी से उद्योगों से संबंधित कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बड़े औद्योगिक घरानों को राज्य में निवेश करने के लिए आग्रह किया है और निवेश के लिए इच्छुक उद्यमियों की हरसंभव सहायता की जाएगी। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश को बड़ा औद्योगिक पैकेज दिया था और अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए जयराम सरकार वचनबद्ध है। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सराहना करते हुए कहा कि निवेश के मकसद से मुख्यमंत्री जयराम ने नई औद्योगिक नीति तैयार करवाने में मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed