{"_id":"5c50a369bdec2211ac1ae745","slug":"31548788585-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्दरा कौना से दिल्ली को जल्द चलेगी बस: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्दरा कौना से दिल्ली को जल्द चलेगी बस: परमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दरा कौना से दिल्ली को जल्द चलेगी बस : परमार
मंत्री ने हल्दरा कौना में किया पंचकर्म भवन का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/भवारना(कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री विपिन सिंह परमार ने सुलह विस की सांबा पंचायत के हल्दरा कोना में 43 लाख रुपये से बने पंचकर्म एवं क्षार सूत्र केंद्र भवन का लोकार्पण किया। साथ ही 22 लाख रुपये से सीरोधारा यंत्र, द्रोणी यंत्र, वाष्प सवेदन यंत्र और नाड़ी सवेदन यंत्र की सुविधा का भी शुभारंभ किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद विभाग में 100 चिकित्सकों के पद भरे जाएंगे। प्रदेश के 1175 आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्रों और आयुर्वेदिक अस्पतालों को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। मंत्री ने लोगों से 15 दिवसीय पंचकर्म शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने सांबा हलदरा-कोना से दिल्ली के लिए बस चलाने की भी घोषणा की। इस मौके पर देशराज शर्मा, चंद्रवीर, जिला पार्षद जोगेंद्र चौहान, सांबा पंचायत की प्रधान सुनैना गुलेरिया, ज्ञान चंद, कुलतार चंद गुलेरिया, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी विकास धीमान, डॉ सुनीत पठानिया, जिला आयुर्वेद अधिकारी कुलदीप भरवाल, ओएसडी आयुर्वेद डॉ. केके शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव गांधी आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला डॉ. वाईपी शर्मा, एमएस डॉ. सुभाष राणा, डॉ. राजेश नारियल और डॉ. सतीश पराशर आदि मौजूद रहे।