फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Blood bank locked, problems mount

Kangra News: ब्लड बैंक पर ताला, दिक्कतों ने घेरा डाला

Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Blood bank locked, problems mount
धर्मशाला। नागरिक अस्पताल पालमपुर में 23 दिनों से ब्लड बैंक की सुविधा पूरी तरह ठप है। इससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले गंभीर मरीजों और प्रसव के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने की पूरी व्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन

अस्पताल के ब्लड बैंक में दीवारों पर लंबे समय से सीलन आ रही थी। सीलन के कारण संक्रमण फैलने का गंभीर खतरा बना हुआ था। इसी वजह से ड्रग इंस्पेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को मरम्मत करवाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद पहली अक्तूबर से ब्लड बैंक का संचालन रोक दिया गया था। अब मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक को दोबारा शुरू करने के लिए अब ड्रग इंस्पेक्टर के आधिकारिक निरीक्षण का इंतजार है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने और मानकों की जांच के बाद ही इसे संचालन की हरी झंडी मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अगले एक या दो दिनों में ड्रग इंस्पेक्टर का दौरा संभावित है। इसके बाद ही तय होगा कि सुविधा कब से बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार ब्लड बैंक में जिले में
कांगड़ा जिले में कुल चार ब्लड बैंक संचालित हैं। इनमें से पालमपुर का प्रमुख ब्लड बैंक बंद होने से पूरे उपमंडल की स्वास्थ्य सेवाओं पर सीधा असर पड़ा है। नागरिक अस्पताल पालमपुर पर आसपास के बड़ी ग्रामीण क्षेत्र की आबादी निर्भर है। आपातकाल में रक्त न मिलने से तीमारदारों को बाहर से प्रबंध करना पड़ रहा है।

---
निरीक्षण के बाद मिलेगी बहाली की मंजूरी
ब्लड बैंक में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब केवल ड्रग इंस्पेक्टर के निरीक्षण का इंतजार है। विभागीय निरीक्षण के दौरान सभी आवश्यक मानकों की जांच होगी। हरी झंडी मिलते ही ब्लड बैंक दोबारा सुचारु रूप से शुरू कर दिया जाएगा। इससे अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को समय पर रक्त सुविधा मिल सकेगी। -डॉ. तिलक भागड़ा, एमएस, नागरिक अस्पताल पालमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed