फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अपने सीसीटीवी खराब, दूसरों से फुटेज मांगती रही पुलिस

अपने सीसीटीवी खराब, दूसरों से फुटेज मांगती रही पुलिस

Fri, 28 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अपने सीसीटीवी खराब, दूसरों से फुटेज मांगती रही पुलिस
अपने सीसीटीवी खराब, दूसरों से फुटेज मांगती रही पुलिस
विज्ञापन

पिछले कई माह से बंद पड़े हैैं पुलिस के सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला ने 29 अगस्त को प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कई दिनों से खराब चल रहे पुलिस थाना धर्मशाला के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की अहमियत पुलिस को शुक्रवार को महसूस हुई। सड़क हादसे को अंजाम देकर फरार युवक की पहचान के लिए पुलिस शहर की दुकानों और अन्य संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालती रही और छात्रा को बाइक से कुचल कर भागने वाले आरोपी के बारे में सुराग ढूंढती रही। हालांकि जिस रास्ते से युवक ने डिपो बाजार की तरफ बाइक को दौड़ाया था, ठीक उसके सामने धर्मशाला पुलिस के दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इनमें से एक सीसीटीवी कैमरा एचडी क्वालिटी का था, लेकिन वह भी बंद होने के कारण बाइक चालक का कोई सुराग पुलिस को नहीं लग पाया। पुलिस के खराब चल रहे सीसीटीवी कैमरों के बारे में अमर उजाला समाचार पत्र ने अपने 29 अगस्त के अंक में पुलिस की तीसरी आंख बंद शीर्षक से समाचार भी छापा था। बावजूद इसके एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने खराब पड़े इन कैमरों को ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाई। वहीं, चक्का जाम पर बैठे केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र भी पुलिस को अमर उजाला में छपे इस समाचार से संज्ञान न लेने बारे कोसते रहे। अगर पुलिस ने समय रहते इन सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवा लिया होता तो दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार चालक को आसानी से पकड़ा जा सकता था। बहरहाल एक बार फिर शहर में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों की अहमियत पुलिस को सदर थाना के सामने पेश आया हादसा दिला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed