फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नकेड़ खड्ड का होगा चैनेलाइजेशन : सीएम

नकेड़ खड्ड का होगा चैनेलाइजेशन : सीएम

Wed, 31 Jan 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नकेड़ खड्ड का होगा चैनेलाइजेशन : सीएम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार सायं नगरोटा बगवां के समीप ज्वालामुखी विधानसभा के चंगर क्षेत्र के तली में अपने संक्षिप्त ठहराव के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और नकेड़ खड्ड के चैनलाइजेशन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोड़-कलां से रेंता पुल तक 30 किलोमीटर लंबी नकेड़ खड्ड का चैनलाइजेशन किया जाएगा। इस पर 190 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी।
ठाकुर ने 3.75 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नकेड़ खड्ड पर एक पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तली से बल्ह तक वाया बिल कुआलु के लिए संपर्क सड़क के निर्माण की भी घोषणा की। बड़ोह-बाबा बालक रूपी-जंगल सड़क को शीघ्र पूरा करने की घोषणा की, इस पर 47 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि व्यय होगी। उन्होंने घिन्ना-लोहार लोहाड़ी-जंदराह से सड़क के दूसरे चरण के निर्माण, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगडु में विज्ञान प्रयोगशाला के निर्माण सहित हिमाचल पथ परिवहन निगम के सबडिपो और बस अड्डे की भी घोषणा की। ठाकुर ने धर्मशाला से देहरा तक वाया बड़ोह और खुंडियां के लिए बस सुविधा को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने लोहार-लाहरी-चकबन-घीण जलापूर्ति योजना की घोषणा की, जिसके लिए 78 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने इस योजना पर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुर्वेद औषद्यालय जंदराह का नाम बदलकर शहीद जगदीश सिंह राणा आयुर्वेद औषधालय रखने की घोषणा भी की। विधायक रमेश ध्वाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुलह में करेंगे करोड़ों के शिलान्यास
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विस क्षेत्र में 1 फरवरी को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें अप्पर मैंझा से लोअर मैंझा सड़क का सुधारीकरण सुलह विस के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। यह सड़क अप्पर मैंझा नगरी रोड से लोअर
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंझा पठानकोट रोड से संपर्क करती है। करीब साढ़े चार दशक पहले बनी इस सड़क का काम तो कई बार हुआ, लेकिन इस सड़क को आज तक चौड़ा नहीं किया गया है, जबकि परौर से वाया मैंझा पालमपुर का सफर तीन किलोमीटर कम पड़ता है। कांगड़ा से पालमपुर आने वाले ज्यादातर वाहन इस सड़क के रास्ते से आते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री भवारना में भाडल देवी-कथियाड़ा सड़क के सुधारीकरण का भूमि पूजन, भवारना स्कूल में साइंस लैब भवन का शिलान्यास और कुरल में उठाऊ पेयजल योजना का भी शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के पहले ही सुलह विस क्षेत्र के दौरे को लेकर कई कार्यों की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed